Top News

देवा बैरनपुर गांव स्थित स्कूल में 100 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।जमानियां। स्कूलों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों में आयरन की गोली का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया। बुखार, स्किन में गड़बड़ी के लिए दवा का वितरण भी किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीम में महिला डॉ एलिना, सुधाकर पांडेय, नलिनी वर्मा आदि टीम में शामिल कर्मचारियों ने स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाने के लिए जांच की गई। डॉ एलिना ने बताया कि परीक्षण के दौरान बच्चों की ताकत और कमजोरी जानने, शिक्षकों को पढ़ाने की रणनीति बनाने और माता-पिता को बच्चे की प्रगति समझने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य टीम लगातार किसी ना किसी स्कूल पहुंचकर बीमारियों की रोकधाम के साथ दवा वितरण के अलावा परीक्षण किया जाता है। कि छात्रों के कौशल और स्कूलों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करते रहना चाहिए। डॉ एलिना ने बताया कि बच्चों की प्रगति समझने में मदद मिलती है। और छात्रों को अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता का संकेत मिलता है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने