भोजपुरी फिल्म ‘कवन क़सूर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़ — पारिवारिक रिश्तों की उलझनों को बयां करती दिल को छू लेने वाली कहानी ‘कवन कसूर’ भोजपुरी सिनेमा के गौरवशाली पुराने दिनों की याद दिलाने वाली आज के परिवेश में रची-बसी फिल्म ‘कवन क़सूर’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज वाराणसी में भव्य रूप से लॉन्च कर दिया गया। इस फिल्म की कहानी प्रेम, त्याग और सामाजिक ज़िम्मेदारियों के संघर्ष से जूझते एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो परिस्थितियों के चलते अपने सच्चे प्रेम से अलग होकर किसी दूसरी लड़की से विवाह करने को मजबूर हो जाता है। लेकिन पारिवारिक संस्कारों के चलते उसे अपना लेता है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच दो परिवार जो एक दूसरे के साथ रिश्ते की डोर में बंधना चाहते थे एक दूसरे की जान के दुश्मन बन जाते हैं। फिल्म का निर्देशन बनारस के क्वींस कॉलेज के पूर्व छात्र राधेश्याम राय और शिवराज सिंह ने संयुक्त रूप से किया है, जबकि निर्माण की बागडोर रुद्र तिवारी - रजत तिवारी और वंदना राय ने संभाली है। गीतों को शब्दों में ढाला है पी. केसरी ने, और संगीत दिया है हर्षराज हर्ष ने। फिल्म की सिनेमाटोग्राफी का कार्यभार अशोक सरोज ने संभाला है। रेशमा चौहान की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें