वाराणसी- पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर पेंशनर संघ ने किया बैठक वाराणसी -- वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान वाराणसी के बैनर तले रविवार को पेंशनरों की बैठक मण्डल अध्यक्ष दीपेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जौनपुर में आयोजित किया गया। इस बैठक में जौनपुर के पेंशनर्स का परिचय, पेंशनर्स की समस्याओं व संगठन के उद्देश्य तथा जनपद में संगठन के गठन पर चर्चा की गयी। उपस्थित सभी पेंशनर्स द्वारा संगठन पर विश्वास व्यक्त किया गया। जनपद जौनपुर में संगठन इकाई के गठन हेतु चुनाव अधिकारी के रूप में राजेश्वर पाण्डेय जिला अध्यक्ष वाराणसी को अधिकृत किया गया। उपस्थित पेंशनर्स द्वारा सर्वसम्मत से जनपद जौनपुर में निम्न पदाधिकारियों को चुना गया। अध्यक्ष- राम आसरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-सूबेदार सिंह यादव, उपाध्यक्ष -प्रमोद श्रीवास्तव, मंत्री -संजय सिंह, संयुक्त मंत्री-संजीव सिंह,कोषाध्यक्ष-रमाकान्त श्रीवास्तव, संप्रेक्षक- कृष्ण मोहन तिवारी,नगर अध्यक्ष -अखिलेश कुमार मौर्य सर्व सम्मति से चुने गये।चुने गए पदाधिकारी को संगठन व पेंशन के हितों की रक्षा हेतु गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उमेश बहादुर सिंह महानगर अध्यक्ष वाराणसी, जयराज बहादुर सिंह जिला मंत्री वाराणसी ने संगठन के उद्देश्य व पेंशनर्स के हितों पर बल देते हुए प्रकाश डाला। बैठक में प्रमुख रूप से मूलचंद मौर्या,एमके मौर्या,भुल्लन राम,प्रदीप श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार, शिव चरण चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहे ।अंत में दीपेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा सभी पदाधिकारी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी उपस्थित पेंशनर्स का आभार व्यक्त किया गया तथा बैठक का समापन किया गया।चुने पेंशनर पदाधिकारीगण, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें