Top News

वाराणसी,सर्राफा व्यवसायियों ने श्रीनाथ जी का किया भव्य नंदोत्सववाराणसी -- प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री काशी सर्राफा अतिथि भवन न्यास में स्थित भगवान श्रीनाथ जी की भव्य मनोरथ श्रृंगार नंदोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया। नन्दोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण में 12:00 बजे से 4:00 तक प्रभु श्रीनाथ जी का अलौकिक दर्शन एवं महाप्रसाद पाकर लोग भाव विभोर हुए। पूरा न्यास भवन परिसर जय श्री कृष्णा एवं राधे राधे के उद्घोष से गूंजायमान होता रहा। प्रारंभ में न्यास के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं मंत्री रवि सर्राफ एवं अन्य पदाधिकारीयों के द्वारा प्रभु श्रीनाथ जी की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रद्युम्न अग्रवाल, संजय अग्रवाल बाबू भैया, संतोष अग्रवाल, कमलेश वर्मा, अनिल चंचल, पवन कुमार मिश्रा, पंकज सर्राफ, मन्नू सोनी, गणेश लाल कसेरा, कमल कुमार सिंह, किशोर सेठ, माया शंकर सेठ, राजू वर्मा, महेंद्र जी, विष्णु दयाल, श्याम जी सेठ, श्याम सुंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।फोटो -03-श्रीनाथ मन्दिर में दर्शन करते श्रद्धालु, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने