Top News

डाक घर के पास पेशाब घर में गंदगी का साम्राज्य एक गंभीर समस्या है। जो न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता ।जमानियां। डाक घर के पास पेशाब घर में गंदगी का साम्राज्य एक गंभीर समस्या है। जो न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करती है। बताया जाता है। कि पेशाब घर में गंदगी, विशेष रूप से मूत्र, बैक्टीरिया औरकीटाणुओं के पनपने के लिए एक आदर्श स्थान है। ये कीटाणु कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। जैसे कि मूत्र पथ के संक्रमण, त्वचा संक्रमण, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं। दुर्गंध से आते जाते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी पालिका के जिम्मेदार साफ साफ को दरकिनार कर मौज मस्ती के दिन बीतने में व्यस्त। व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार नगरवासियों से मुंह को मोड़ लिया है। जिसके कारण समस्याओं की मकड़जाल में फंसकर लोग अजीज और परेशान होने लगेगे। उन्होंने बताया कि पालिका कार्यालय के बगल स्थित डाक घर के सामने पेशाब घर से दुर्गंध उठने के चलते राहगीरों के आसपास के दुकानदारों के लिए परेशानी से अजीज आ रहे है।उन्होंने कहा कि पेशाब घर में गंदगी आर्थिक समस्याओं को भी जन्म दे रही है। मुन्ना गुप्ता ने पालिका के जिम्मेदार का ध्यान आकृष्ट कराया। और कहा कि पेशाब घर को नियमित रूप से साफ करना चाहिए। खासकर सीट, फर्श, और दीवारों को सुनिश्चित ढंग से सफाई कर्मियों को सफाई के लिए कार्य करना चाहिए। गुप्ता ने बताया कि पेशाब घर की सफाई एक महत्वपूर्ण कार्य है। जो स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा के लिए आवश्यक है। नियमित सफाई उचित पेशाब घर को स्वच्छ और स्वस्थ रख रखने पर पालिका के अधिशासी अधिकारी को विशेष ध्यान देना चाहिए। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

Post a Comment

और नया पुराने