Top News

यमदग्नि- परशुराम गंगा घाट पर सावन मास के चतुर्थ सोमवार को मॉ गंगा का पवित्र जल भरने आये कांवरियों को रविवार की रात मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के देखरेख में पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया।जमानियां। कस्बा बाजार स्थित यमदग्नि- परशुराम गंगा घाट पर सावन मास के चतुर्थ सोमवार को मॉ गंगा का पवित्र जल भरने आये कांवरियों को रविवार की रात मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने मां गंगा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया, तत्पश्चयात अपने कर कमलों से कांवरियों को भोजन करवाया। रविवार की दोपहर से ही भारी संख्या में कांवरिया पूरे विधि विधान के साथ मां गंगा का पवित्र जल लेकर बोल बम का नारा लगाते हुए पूरे भक्ति माहौल में बिहार प्रान्त के वैद्यनाथ ग्राम स्थित स्वयं भू शिवमंदिर, गुप्तेश्वर धाम सहित महेवा ग्राम स्थित स्वयं भू महेश्वर धाम व अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हुये। यह क्रम देर रात्रि तक चलता रहा। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण प्रशासन गंगा में बैरेकेटिंग कर मुस्तैद रहा। पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पवित्र सावन मास में शिव भक्तों को भोजन ग्रहण कराना पुनित कार्य है। ऐसे आयोजन से सभी का कल्याण होता है। बताया जाता है। कि कई वर्षो से निर्वाध जारी है। कांवरियों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। सदस्य सहित नगरवासी पूरे तन मन धन के साथ सभी शिव भक्तों की सेवा में लगे रहे। उक्त मौके पर प्रभाकर सिंह, प्रमोद यादव, डब्बल निगम, बबलू, दिलीप वर्मा, सतीश वर्मा, रामचन्दर राम, बब्लू वर्मा, सोनल वर्मा, सोनू गुप्ता, सागर वर्मा, मनीष पटवा, रत्नेश कुमार, सन्तोष शर्मा, अमित तिवारी, विक्की चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने