Top News

जमानियां उपजिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा कर राहत शिविर का जायजा लिया।जमानियां। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं तहसीलदार राम नारायण वर्मा संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत शिविरों को पूरी क्षमता से चलाने तथा राहत और सुरक्षा में कोई कमी न होने देने के निर्देश दिए। शिविरों में पुरुष व महिला सिपाहियों की तैनाती के साथ भोजन की व्यवस्था साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। गंगा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ाव को देखते हुए। सोमवार को बाढ़ का असर होने की संभावना के बीच उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं तहसीलदार राम नारायण वर्मा सोहवल इंटर कालेज को बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान राहत सामग्री और अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं के ल‍िए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम तहसीलदार ने आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और शिविर में पहुंचे व्यवस्था की जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि बाढ़ का कहर देखते हुए। तटवर्ती इलाके में रहने वालों को चेतावनी कहा कि गंगा नदी बढ़ाव पर होने के कारण न‍िचले इलाकों में रहने वालों के लिए खतरा बना हुआ है।उपजिलाधिकारी ने बाढ शरणालय स्थलों एवं बाढ चौकियों का निरीक्षण किया गया। जिसमें जीवपुर इंटर कॉलेज, रामपुर पट्टी सरनाम खां, मलसा इण्टर कालेज सुहवल इण्टर कॉलेज बाढ शरणालय स्थलों का निरीक्षण करते हुए। कहा कि जितने भी परिवार के लोग अपने घर में या दूसरों के घरों में रहने वालों के लिए खाने पीने की सामग्री या राहत किट प्रदान करने की व्यवस्था किया गया है। उन्होंने राहत शिविरों को पूरी क्षमता के साथ संचालित कराने के निर्देश दिए। कहा कि लोगों के राहत और सुरक्षा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राहत शिविर में पुरुष व महिला सिपाहियों की तैनाती के भी निर्देश दिए। उन्होंने शाम तक शिविर में ही खाने बनाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा क‍ि सभी विस्थापित परिवारों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित किया गया है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने कहा कि राहत शिविर के परिसर व शौचालय की समुचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से संवाद करें और उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। सलीम मंसूरी जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने