स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर गुलाब शंकर पटेल के बराबर अनुपस्थित होने के कारण अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही हैजमानियां। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला जो हर रविवार को आयोजित होता है। लेकिन कार्यरत चिकित्सकों में घोर उदासीनता एवं प्रचार-प्रसार की कमी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर गुलाब शंकर पटेल के बराबर अनुपस्थित होने के कारण अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है। इससे यह मेला हवा हवाई साबित हो रहा है। नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला की धज्जियां उड़ाते हुए। केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर की बराबर अनुपस्थिति होना एवं केंद्र पर आवश्यक सुविधाओं की कमी के कारण यह मेला अपने उद्देश्य को पूरा करने में विफल हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी अंकुश लगाने में पूरी तरफ फ्लॉप साबित हो रहे है। प्रचार-प्रसार की कमी होने मरीजों का पहुंचना नहीं के बराबर हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के नगराध्यक्ष इजहार खान, व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष अमन खान, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी नारायण दास चौरसिया, व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, रितेश वर्मा सहित आदि लोगों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में पहुंचे मरीजों का समुचित ढंग से जांच और इलाज किया जाता रहा है। लेकिन वर्तमान केंद्र प्रभारी चिकित्सक में घोर उदासीनता और प्रचार प्रसार के अभाव में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के हवा हवाई निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं किया जा रहा है। और ना ही घोर उदासीनता से ग्रसित डाक्टरों मे किसी तरह की बदलाव आ रहा है। जिसके कारण आम जनता को इस मेले के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। नारायण दास चौरसिया, इजहार खान,मुन्ना गुप्ता, अमन खान सहित आदि लोगों ने बताया गया है। कि मेले में बहुत कम मरीज आ रहे हैं। क्योंकि लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं है। इसके साथ ही चिकित्सकों की उदासीनता के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नियमित रूप से मेले में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। प्रत्येक रविवार को डॉक्टर कोई ना कोई बहाना बनाकर मेले से अनुपस्थित रहते है। इन कमियों के कारण मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला अपने उद्देश्य को पूरा करने में विफल रहा है, जो कि आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर गुलाब शंकर पटेल का न होने के कारण मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। इस दौरान एक मात्र महिला चिकित्सक डॉ श्वेता कार्यालय में बैठी नजर आई। उन्होंने कहा कि घोर उदासीनता से ग्रसित डाक्टरों मे कार्य के प्रति सुधार नहीं आया। तो बहुत जल्द धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी केंद्र प्रभारी चिकित्सक की होगी। फोटोकेंद्र प्रभारी चिकित्सक डाक्टर गुलाब शंकर पटेल की कुर्सी खाली पड़ी हुई सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें