Top News

मंगलवार से शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ हुई।जमानियां। मंगलवार को बीआरसी पर एफएलएन एवं एनसीईआरटी टेक्स्ट बुक का 5 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार सिंह यादव द्वारा मां सरस्वती का दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आप सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से अपेक्षा है। कि यहां से प्रशिक्षित होकर आप अपने विद्यालयों को निपुण बनाने में प्रयोग करेंगे और सरकार की मंशा के अनुरूप आप निपुण ब्लॉक निपुण प्रदेश एवं निपुण भारत बनाएंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र नाथ सिंह ब्लॉक अध्यक्ष,अरविंद कुमार सिंह एआरपी, अखिलेश गिरी, सुरेश सौरभ, प्रतिभा सिंह, अम्बरीष कुमार सिंह, संदर्भदाता के रूप में भाग लिए। यह प्रशिक्षण दो बैच में 50,50 की संख्या में हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी अच्छे मुकाम पाने के लिए प्रशिक्षण लेना बहुत आवश्यक होता है। क्योंकि प्रशिक्षण लेने के बाद पूरी तरह से व्यक्ति परिपक्त हो जाता है। राजीव कुमार यादव ने बताया कि 543 शिक्षकों को परीक्षण देना है। मंगलवार को पहला बैच को परीक्षण देने की शुरुआत हुई। सलीम मंसूरी जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने