बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री एवं राशन किट का वितरण किया गया।जमानियां। बाढ़ प्रभावित गांवों में राशन किट एवं राहत सामग्री का वितरण किया गया। बताया जाता हैं। कि उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया दिशा निर्देश एवं तहसीलदार राम नारायण वर्मा के कुशल मार्ग दर्शन के तहत नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल की मौजूदगी में देवरियां बाढ़ से प्रभावित लोगों में 350 राशन किट, मतसा बाढ़ पीड़ितों में 500, एवं मलसा बाढ़ पीड़ितों में 500 कुल 1350 राशन किट एवं राहत सामग्री वितरित किया गया। गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण दर्जनों गांव प्रभावित हुए हैं। जिसके कारण ग्रामीण इलाकों में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। जिसके बाद उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं तहसीलदार राम नारायण वर्मा की देखरेख में लगातार राशन किट के साथ बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया।जिसमें आंटा, आलू, चना, दाल, माचिस, लाई, कंबल प्याज खाने पीने की चीजें वितरण किया गया। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण दर्जनों गांव के लोग बाढ़ से प्रभावित हुए। जिसके बाद पीड़ितों की सूची बनाने के बाद आसपास के गांवों के पीड़ितों का ध्यान रखकर राशन किट वितरित की गईं।उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण किया है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण दर्जनों गांव के लोग पीड़ित हुए। तहसील प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सूची बनाने के बाद लगातार राशन किट के अलावा राहत सामग्री का वितरण किया गया। मंगलवार को भी नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल अपने मौजूदगी एवं देखरेख में सुचारू रूप से राशन किट एवं राहत सामग्री वितरण कराया। नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार एवं क्षेत्रीय लेखपाल राशन किट का वितरण करते। सलीम मंसूरी जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें