Top News

वाराणसी,सीडीओ ने सोलर रूफटाप के लाभार्थियों की समस्या को लेकर विद्युत इंजिनीयरों संग किया बैठक वाराणसी -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा गुरुवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर रूफटाप के नेट मीटरिंग एवं विद्युत समस्या के निस्तारण हेतु संबंधित विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं, मुख्य अभियंता पूर्वांचल विद्युत निगम एवं जीएमआर स्मार्ट मीटरिंग के टीम के साथ तथा कण्ट्रोल रूम प्रभारी डा. सन्दीप विश्वास के साथ समीक्षा बैठक किया गया।समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ द्वारा निर्देशित किया गया कि बढ़े हुए बिलिंग की शिकायत के निस्तारण एवं जीएमआर मीटर के कारण बढ़े हुए बिलिंग के शिकायत का तथ्यात्मक रूप से निस्तारण के दृष्टिगत जीएमआर स्मार्ट मीटर की स्थापना के साथ-साथ चेक मीटर भी लगाया जाए। उनकी स्थापना सभी सोलर उपभोक्ता के घर पर किया जाए। नेट मीटर की उपलब्धता वेंडर द्वारा किया जाएगा उसके बाद जीएमआर मीटर भी लगाया जाए। इससे वास्तविक शिकायत का आंकलन हो सकेगा एवं बिलिंग का समाधान तत्काल हो सकेगा। उक्त के अतिरिक्त यह भी निर्देश दिया गया कि समस्त वेण्डर्स अपने उपभोक्ता का नेट मीटर एवं विद्युत बिल से संबंधित समस्या का अपलोड गूगल सीट पर तत्काल करेंगे एवं विद्युत विभाग के अधिकारी, स्मार्ट मीटर की टीम इसका संतोष जनक निस्तारण करवाएंगे। एमसीओ के अंतर्गत 431 स्मार्ट मीटर कान्फिगर नहीं हो सके हैं। इनके निस्तारण तत्काल कराया जाए और स्मार्ट मीटर की स्थापना 2 दिन के अंदर फ्री कॉन्फ़िगर के साथ स्थापित किया जाए। जहां पर प्री कॉन्फ़िगर ना हो मुख्य अभियंता इसका जांच कर स्मार्ट मीटर टीम पर नियमानुसार पेनाल्टी लगाकर कार्यवाही करें। मुख्य अभियंता एवं जीएमआर टीम को यह भी निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु कि बिल देखने एवं मीटर में सोलर एक्सपोर्ट तथा बिजली उपयोग किस प्रकार देखा जा सकता है, साथ ही ऊर्जावान एप के संदर्भ में प्रमुख समाचार पत्र तथा पम्पलेट के माध्यम से प्रचार करवाया जाये। समीक्षा बैठक करते सीडीओ, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने