Top News

*-तृतीय सोपान परीक्षण शिविर स्काउट उद्घाटन समारोह*-केंद्रीय विद्यालय बी.एच.यू. परिसर में तृतीय सोपान परीक्षण शिविर (स्काउट) का उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। इस परीक्षण शिविर में केंद्रीय विद्यालय संगठन (राज्य) वाराणसी संभाग के 36 विद्यालयों से 258 स्काउट तथा 42 अनुरक्षक भाग ले रहे हैं। विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष प्रो. एस.एम. सिंह, (स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी) का.हि.वि.वि., मुख्य अतिथि रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ शालिनी दीक्षित, सलाहकार एवं सहायक आयुक्त, (सेवानिवृत) केन्द्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करायी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गयास्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य श्री ए. के. सिंह ने दिया। इस अवसर पर उन्होंने भारत के निर्माण में स्काउट की अहम् भूमिका की भूरी-भूरी प्रशंसा की । एल.ओ.सी. श्री राधा बल्लभ मिश्र ने स्काउट की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ शालिनी दीक्षित ने अपने उ‌द्बोधन में कहा की स्काउट विद्यालय की शान होते है तथा नैतिक मूल्यों और अनुशासन से परिपूर्ण होते हैं। विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष प्रो. एस. एम. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट पर्यावरण के प्रति सजग रहता है और देश सेवा व्रती होता हैं। इस समारोह में विद्यालय के छात्रों ने नृत्य ओर लोक नृत्य से श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया । इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य, श्री आशुतोष पाण्डेय तथा श्री शैलेन्द्र कुमार उपस्थित रहें । कार्यक्रम का संचालन श्री बी. प्रसाद, पी.जी.टी. (अंग्रेजी) तथा डॉ. आशुतोष कुमार पाण्डेय पी.जी.टी. (हिंदी) ने किया, साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने