3-- सीडीओ ने विकास खण्ड काशी विद्यापीठ का किया औचक निरीक्षण वाराणसी -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे विकासखंड काशी विद्यापीठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थिति पंजिका अवलोकन पर मनोज मेहता अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, डाक्टर लवकेश कुमार सिंह पशु शिक्षा अधिकारी, मनोज कुमार बीपी, मनीष कुमार पटेल एफसी, रमेश कुमार यादव बाल विकास परियोजना अधिकारी, रितेश राय कनिष्ठ सहायक, गीता यादव वरिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मियों का 24 जुलाई का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विकासखंड परिसर में साफ सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। मौके पर निर्देशित किया गया कि परिसर को साफ सुथरा रखा जाए। पशु चिकित्सा अधिकारी कक्ष में काफी गंदगी पाई गई। कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं है, दवाइयां बेतरतीब ढंग से फैली हुई है। फ्रिज में दवाई इंजेक्शन, सिरिंज, फेंकी हुई पाई गई। पशु चिकित्सालय की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। मौके पर निर्देशित किया गया कि सभी दवाइयों को सुरक्षित रखा जाए तथा डस्टबिन रखा जाए। मनरेगा पटल के अवलोकन में पाया गया कि वित्तीय एवं प्रशासनिक पंजिका एवं मस्टर रोल निर्गत पंजिका में कार्यों का मिलान किया गया। पंजिका में कार्य का अंकन किया गया है, परंतु अंकन सही ढंग से नहीं किया गया है। मौके पर निर्देशित किया गया कि कार्य का अंकन रजिस्टर में एवं पत्रावली में करते हुए खंड विकास अधिकारी से आलोकित कराया जाए तथा फाइलों को सही ढंग से नहीं रखा गया है, जिसे ठीक ढंग से आलमारी में रखने हेतु निर्देशित किया गया।अगले निरीक्षण में पत्रावलियां बिखरी हुई पाई जाएगी तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।मस्टर रोल रजिस्टर जांच करते सीडीओ, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें