Top News

वाराणसी,लक्सा पुलिस ने 25 सीसी अवैध देशी शराब संग एक युवक को किया गिरफ्तार वाराणसी --जनपद में अवैध शराब निर्माण व गांजा तस्करी आदि पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त सरवणन टी.के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डा.अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लक्सा दयाराम की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को लक्ष्मी कुण्ड पोखरे के पास से प्लास्टिक के थैले में लिए 25 सीसी अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम राजू सिंह पुत्र पुलकित सिंह निवासी सूरजकुण्ड थाना लक्सा वाराणसी बताया गया। पुलिस ने उसके थैले से 25 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। लक्सा पुलिस द्वारा अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लक्सा दयाराम, चौकी प्रभारी औरंगाबाद उ0नि0 प्रमोद कुशवाहा,का0 विकास कुमार,का0 रामपाल,का0 पुष्कर राज आदि शामिल रहेअभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने