वाराणसी, एएनटीएफ आपरेशनल यूनिट ने 239 ग्राम हेरोइन संग एक तस्कर को किया गिरफ्तार कब्जे से 239 ग्राम हेरोइन (कीमत 45 लाख रुपए),एक मोबाइल फोन व 720/नगदी किया बरामद वाराणसी -- अपर पुलिस महानिदेशक अपराध उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिरीक्षक अपराध उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ यूनिट वाराणसी द्वारा अवैध मादक पदार्थ हीरोइन आदि की तस्करी करने के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान एण्ट्री नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर 239 ग्राम हेरोइन संग एक ड्रग तस्कर किशन यादव पुत्र स्व.प्रेम लाल यादव निवासी सलारपुर सारनाथ वाराणसी को 16 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे 239 ग्राम हेरोइन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 45 लाख रुपए),एक मोबाइल फोन व 720/नगदी बरामद किया गया।इस सम्बन्ध में चौबेपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध भा0द0वि0 की धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 शमी अशरफ शेख एएनटीएफ गाजीपुर,मु0आ0 मुस्लिम अंसारी,मु0आ0 इन्द्रजीत कुमार, मु0आ0 अभिषेक कुमार,आरक्षी शक्तिधर पाण्डेय,आरक्षी आषुतोष त्रिपाठी,थाना चौबेपुर से उ0नि0 दुर्गेश मिश्रा,मु0आ0 सुरेन्द्र प्रताप यादव आदि शामिल रहे।फोटो -02- तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें