Top News

वाराणसी,लोगों पर धौंस जमाने वाले फर्जी दरोगा को सिगरा इंस्पेक्टर ने किया गिरफ्तार कब्जे से फर्जी पहचान पत्र,एक नकली पिस्टल मय हालिस्टर किया बरामद वाराणसी -- 05 अगस्त को सिगरा पुलिस टीम जब जवाहर नगर में चेकिंग अभियान चला रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नेहरू मार्केट में एक व्यक्ति जो पुलिस बूट व वर्दी पहना हुआ है। कमर पर हालिस्टर में पिस्टल लगाए हुए अपने आप को रेलवे पुलिस का दरोगा बता रहा है तथा दुकानदारों व लोगों पर दरोगा होने का धौंस जमा रहा है। सूचना मिलने पर सिगरा इंस्पेक्टर संजय मिश्रा अपने हमराहियों संग पहुंचे उससे पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम अमृत रंजन पुत्र अशोक कुमार ओझा निवासी बिहिया भोजपुर बिहार बताया तथा अपने आप को आरपीएफ का एसआई बताया और इण्डियन रेलवे का लोगो लगा,अमृत रंजन की फोटो लगी हुई परिचय पत्र दिखाया।बात चीत में संदिग्ध लगने पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मैं पुलिस वाला नहीं हूं, मैं फर्जी पुलिसवाला बनकर लोगों पर धौंस जमाता हूं।जिसके आधार पर सिगरा पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को मंगलवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमित रंजन पुत्र अशोक कुमार ओझा निवासी बिहिया भोजपुर बिहार बताया और अपने आपको रेलवे सुरक्षा बल का सब इंस्पेक्टर बताते हुए वह अपना पहचान पत्र दिखा रहा था। दिखाया गया पहचान पत्र पर रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ मंडल पहचान पत्र आरपीएफ/ सीआईबी/एसआई वाराणसी पद उप निरीक्षक डीआईपी पीएफ नं0 1310062584 यूएनए नम्बर 2122341846 जिसपर इण्डियन रेलवे का‌ लोगो तथा अमृत रंजन की फोटो लगी हुई थी। संदिग्ध नजर आने पर कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त ने बताया कि मैं पुलिस वाला नहीं हूं, मैं फर्जी पुलिस वाला बनकर लोगों पर अपना धौंस जमाता हूं, और कहीं कहीं पुलिस वाला होने का फायदा भी मिल जाता है।कुछ धन उगाही भी हो जाती है। कमर पर लगाई गयी पिस्टल के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि यह पिस्टल नकली है।जो मैंने लगाई हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस द्वारा भा0द0वि0 की धारा 205, 319(2),318(4) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 पुष्कर दूबे, उ0नि0 विकल शाण्डिल्य,का0 बीरेन्द्र यादव,का0 नीरज मौर्य,का0 चिन्ताहरण तिवारी आदि शामिल रहे।फर्जी दरोगा को मीडिया के सामने पेश करते सिगरा इंस्पेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने