वाराणसी नगर निगम।बाढ़ को देखते हुए नगर निगम ने जारी किया हाई अलर्ट और टोल फ्री नंबर, कसी कमर।क्यू0आर0टी0 का किया गठन,चौबीस घंटे संचालित होगा कन्ट्रोल रूम।वाराणसी में भारी बाढ़ को देखते हुए नगर निगम, वाराणसी ने कमर कस ली है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त सविता यादव के द्वारा तत्काल आकस्मिक बैठक कर क्यू0आर0टी0 गठित की गयी तथा कन्ट्रोल कमांड सेन्टर 24 घंटे क्रियाशील रहने हेतु आदेशित किया गया। क्यू0आर0टी0 24 घंटे क्षेत्र में तैनात रहेगी। नगरीय क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित स्थानो पर सामान्य अभियन्त्रण विभाग, नगर निगम वाराणसी द्वारा कुल 25 बाढ़ राहत शिविर निर्मित किये गये है। क्रियाशील समस्त शिविरों में प्रतिदिन तीन शिफ्टों में 2-2 सफाई कर्मचारी व 2 सुपरवाईजर तैनात करते हुए निरन्तर साफ.सफाई का कार्य कराया जा रहा है । क्रियाशील बाढ़ राहत शिविर पर स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम वाराणसी द्वारा प्रतिदिन एण्टीलारवा, फॉगिंग एवं Cyphenithrine का छिड़काव कराया जा रहा है। बाढ़ राहत शिविर में कुल 7 मोबाईल टॉयलेट 42 सीट की व्यवस्था की गयी है। बाढ़ राहत शिविरों पर प्रकाश की पूर्ण व्यवस्था की गयी है। नगर के 13 स्थलों पर पम्प लगाये गये है । कुल 15 शिविरों पर आवश्यकतानुसार पेयजल टैकर स्थापित किये गये है। क्यू0आर0टी0 में नगर निगम व जलकल विभाग की सभी प्रकार की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है, जिसमे जलकल, अभियन्त्रण, प्रकाश एवं साफ.सफाई सेवा के 1-1 अधिकारियों को तैनात किया गया है। साथ ही जनमानस् की शिकायतों का तत्काल निराकरण हेतु काशी इण्टीग्रेट कमाण्ड सेन्टर में 24X7 कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसका टोल फ्री नम्बर 18001805567, 1533 व मोबाइल नं0 8601872688 सक्रिय है। नगर निगम, वाराणसी द्वारा उपरोक्त के अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा दिये जा रहे अन्य कार्यों का भी सम्पादन तत्परता से कराया जा रहा है। साभार। नवीन सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें