Top News

*यू.पी.एम.एस.आर.ए के अध्यक्ष आलोक मिश्रा और सचिव धीरज श्रीवास्तव बनाए गए * रविवार को पराड़कर स्मृति भवन* में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (U.P.M.S.R.A.) की वार्षिक ईकाई अधिवेशन का आयोजन अध्यक्ष साथी आलोक मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस अवसर पर सभा के मुख्य अतिथि के रूप में दवा विक्रेता समिति से जिला सचिव श्री संजय सिंह जी एवं जिलाउपाध्यक्ष श्री अतुल जैन जी उपस्थित रहे। साथ ही, LIC यूनियन से साथी नारायण चटर्जी तथा U.P.M.S.R.A. के राज्य पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश सचिव एवं रीजनल कन्वेनर साथी आर एम राय , स्टेट ज्वाइंट सेक्रेट्री कॉमरेड रघुवंश उपाध्याय तथा स्टेट वाइस प्रेसिडेंट कॉमरेड रजनीश कांत पाठक ने भी अधिवेशन में भाग लिया। कामरेड संपूर्णा नंद पाण्डेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दिया।सभा की शुरुआत संस्था के ध्वज वंदन और अध्यक्षीय अभिभाषण से हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों ने सभा को संबोधित किया, जिसमें दवा उद्योग की वर्तमान परिस्थितियों, मेडिकल प्रतिनिधियों की कार्य स्थितियों एवं पेश आने वाली समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।तदुपरांत, सचिव साथी धीरज श्रीवास्तव द्वारा अपने कार्यकाल की रिपोर्ट सभा में प्रस्तुत की गई, तथा कोषाध्यक्ष साथी बालेन्द्र बहादुर सिंह ने वित्तीय प्रतिवेदन सभा के समक्ष रखा। दोनों प्रतिवेदन सभा द्वारा ध्वनि मत से पारित किए गए।अधिवेशन के अंतिम चरण में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गए:अध्यक्ष: आलोक मिश्राउपाध्यक्ष: कुश सिंह एवं अवधेश तिवारीसचिव: धीरज श्रीवास्तवकोषाध्यक्ष: बालेन्द्र बहादुर सिंहअन्य कार्यकारिणी सदस्य: सर्वसम्मति से चयनित हुए ।यह अधिवेशन न केवल संगठन की गतिविधियों की समीक्षा का अवसर बना, बल्कि आने वाले समय में संघर्ष एवं संगठन विस्तार की दिशा में मार्गदर्शन का मंच भी सिद्ध हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने