Top News

*अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के जिलाध्यक्ष ने कि पदाधिकारियों संग की तहसीलदार से मुलाकात**मंडल ब्यूरो राजेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट**वाराणसी* अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ वाराणसी के जिला अध्यक्ष मनोज गोंड के नेतृत्व में गोंड समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र सुगमता पुर्वक जारी कराने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल वाराणसी सदर तहसीलदार महोदय से वार्ता किया तो तहसीलदार महोदय ने बातों को गंभीरता पुर्वक सुनने के उपरांत अविलंब जाति प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया साथ ही तहसीलदार महोदय ने कहा कि जिनका जाति प्रमाण पत्र पहले से जारी है नेट पर सो कर रहा है तो वो दुबारा जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अप्लाई न करे और सभी लोग आन लाईन अप्लाई करे कोई भी समस्या आए तो हमसे मिल कर बताए। वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित सुर्य कुमार गोंड एडवोकेट राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ मुन्ना लाल गोंड, गोपाल गोंड विजय प्रसाद गोंड मुन्ना लाल गोंड, प्रेम गोंड प्रिन्स गोंड आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने