मेगा कैम्प अभियान के अन्तर्गत अधिशासी अभियंता ज़मानियां के अध्यक्षता मेगा कैम्प का शुभारंभ किया गया। जमानियां। मेगा कैम्प अभियान के अन्तर्गत अधिशासी अभियंता ज़मानियां के अध्यक्षता मेगा कैम्प का शुभारंभ किया गया। जिसमे बिल संयोजन, भार बृद्धि, और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सोलर लगाने के लिया विस्तार से बताया गया। और उनसे जुडी हुई, समस्या का समाधान किया गया। बताया जाता है। कि गुरुवार को बिजली विभाग के कार्यालय में मेगा कैम्प अभियान के अन्तर्गत विद्युत अधिशासी अभियंता गोपी चंद भारती की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर जोर दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बिजली बिल की मार से छुटकारा पाने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत लोगों को अधिक से अधिक जागरूक बनाने और लाभ पहुंचाने के लिए योजना अभियान को तेजगति से चलाया जाए। अधिशासी अभियंता गोपी चंद भारती ने उपस्थित लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से समझाया और बताया कि सोलर पैनल हर घर में होना चाहिए। ताकि अधिक बिजली बिल की मार से बचा जा सके। भारती से बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि पीएम सूर्य घर बिजली मुफ्त योजना से लाभ लेने के लिए सोलर पैनल को लगवाना जरूरी है। और इसके साथ ही बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत और सुविधा का अवसर सामने आया है। इसका सभी बिजली उपभोक्ताओं को लाभ लेने के लिए सोलर पैनल को अवश्य लगवाना चाहिए। कौस्तुभ मनी सिंह ने कहा कि मेगा कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का एक समाधान निकलता है। कि पीएम सूर्य घर बिजली मुफ्त योजना का लाभ लेने के लिए सोलर पैनल को अवश्य लगवाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के लिए है। जो नया बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं। अपने पुराने कनेक्शन का भार (लोड) बढ़वाना चाहते हैं। खराब मीटर की शिकायत करना चाहते हैं, या फिर बिल में किसी त्रुटि का सुधार करवाना चाहते हैं। ऐसे सभी मामलों के समाधान के लिए यह मेगा कैंप एक एकीकृत मंच प्रदान करेगा। लेकिन उससे भी आगे निकल कर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए सभी बिजली उपभोक्ताओं को आगे आकर सोलर पैनल को अवश्य लगवाने के लिए आवेदन किया जाना चाहिए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता गोपी चंद, कौस्तुभ मनी सिंह, अभिषेक तिवारी, विनय सिंह, प्रियंका, गोपाल अजीत आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें