बारिश से किसानों को मिली राहत:धान की रोपाई शुरू, जमानियां। लगातार बारिश होने और मौसम में बदलाव के कारण। तेज धूप और गर्मी के बाद क्षेत्र में बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। बारिश होने के कारण धान की रोपाई शुरू हुई। बारिश होते ही किसान खेतों की ओर निकल पड़े। किसान विजय यादव ने बताया कि कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे। किसान धर्मराज सिंह कुशवाहा ने कहा कि अगर इसी तरह बारिश हुई। तो धान की बुवाई पूरी हो जाएगी। किसान दया शंकर यादव के अनुसार तेज धूप से सूखी मिट्टी अब नरम हो गई है। किसान हरिवंश यादव का कहना है कि इस बारिश से फसलें बच जाएंगी। किसानों में खुशी का माहौल है। बताया जाता है। कि नाला, नाली कूड़ा कचरा से जाम होने के कारण एवं बारिश के कारण नगर के मुख्य मार्गों पर जलभराव हो जाता है। जिसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करने को मजबूर रहते है। जहांगीर खान, ग्यासुद्दीन खान, सिराजुद्दीन खान आदि किसानों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश ने सभी किसान बंधुओं को राहत दी है। किसान अब अपने परिवार के साथ खेतों में काम करते दिख रहे हैं। पहले बारिश की कमी से मायूस किसान अब खुश नजर आ रहे हैं। क्षेत्रीय किसानों का कहना रहा कि बारिश के कारण धान की रोपाई तेजी से शुरू हो गई है। इससे धान, मक्का, मूंग, उतैला, अरहर और तिल जैसी फसलों को फायदा होगा। हालांकि किसान संसार सिंह के अनुसार सब्जियों को नुकसान की आशंका है। रातभर की बारिश के साथ बिजली की समस्या ने लोगों को परेशान किया। किसान उपेंद्र सिंह, चंद्रिका यादव, राजिंदर सिंह, कपिल यादव, दीना बिंद, गोरखनाथ सिंह यादव, राजवंश सिंह यादव सहित आदि लोगों ने बताया कि बारिश से प्रसन्न हैं। पहले बिना बारिश के धान का सांडा खाली पड़ा था, लेकिन अब हर जगह धुआंधार रोपाई का काम चल रहा है।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें