गाजीपुर। भाजपा सदर पश्चिमी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष काशी चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय छावनी लाइन पर हुई। बैठक में नव चयनित मंडल पदाधिकारियों एंव शक्ति केन्द्र संयोजकों का परिचय, सम्मान व कार्य दायित्व बोध प्रदान किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भाजपा त्याग,तपस्या बलिदान की भावना से राष्ट् निर्माण के लिए काम करने वाला राष्ट्र वादी संगठन है। इससे जुड़ कर काम करना राष्ट्र और समाज के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विकसित बनाने का लक्ष्य लिया है तो उस लक्ष्य के पूर्ती मे सहयोग करना देश के एक एक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा सरकार के द्वारा संचालित योजनाओ का प्रचार प्रसार, लोगों के बीच योजनाओं के लाभ एवं लाभार्थियों से सम्पर्क, "सेवा ही संगठन" परम उद्देश्य है।बैठक का संचालन मंडल महामंत्री संजय बिंद ने किया।इस अवसर पर महामंत्री प्रवीण सिंह, जिला मंत्री सुरेश बिन्द, अच्छेलाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मनोज बिंद, गोपाल राय, कल्पना कुशवाहा, मुरली कुशवाहा,उदय प्रताप सिंह, रोली शर्मा, चांदनी देवी,राम जी बलवंत, अरविंद सिंह , जितेन्द्र पांडेय, परवेज खान आदि उपस्थित थे। महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें