बागपत में सुन्दर कावड़े बनी लोगो के आकर्षण का केन्द्रबागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत में दिन-प्रतिदिन कावड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बड़ी संख्या में लोग कावड़ियों और उनकी भव्य कावड़ों को देखने के लिए कावड़ शिविरों में और सड़को पर देखे जा सकते है। बागपत के शिविर कावड़ियों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है और उनकी सेवा कर रहे है। रिवाड़ी वाले भोलों की भगवान शिव की कावड़ जब लधवाड़ी मोड़ पर स्थित शिव शंकर कावड़ सेवा समिति स्वतंत्र नगर नरेला बाकनेर वालों के शिविर में विश्राम के लिए पहुंची तो वहां मौजूद सेवादारों ने उनके साथ जमकर फोटो और सेल्फी ली ओर कावड़ के साथ चल रहे बच्चों की जमकर प्रशंसा की। भोलो ने भी सभी के साथ चिरपरिचित अंदाज में फोटो खिंचवायी और अच्छी सेवा प्रदान करने के लिए शिविर आयोजकों की प्रशंसा की। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी हरिओम बली, अरविन्द त्यागी ठेकेदार नेथला, महेन्द्र सिंह, कृष्ण पुत्र राममेहर, प्रियदेव, राजीव खत्री, संदीप खत्री, इंटरनेशनल अवार्डी व महामहिम राष्ट्रपति व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, जगपाल महाराज, प्रमोद आदि उपस्थित थे। कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें