*वाराणसी नगर नियम ने रचा कीर्तिमान — पूरे देश में स्वच्छ वायु प्रदूषण में मिला सौ में सौ अंक, शहरवासियों में खुशी की लहर*महापौर ने यह उपलब्धि जनता को किया समर्पित।वाराणसी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पूरे देश में वायु गुणवत्ता सूचकांक के तहत वाराणसी को 100 में 100 अंक प्राप्त हुए हैं। यह उपलब्धि नगर निगम, नागरिकों और विभिन्न विभागों के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। शहरी पर्यावरण प्रबंधन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भारत सरकार द्वारा वाराणसी को पूर्ण रूप से 100 अंक प्रदान किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम एनसीएपी के तहत जारी नवीनतम मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी और प्रयागराज देश में केवल दो ऐसे शहर हैं जिन्हें पूर्ण अंक प्राप्त हुए हैं जो निरंतर प्रदूषण नियंत्रण उपायों की सफलता को दर्शाता है। यह मूल्यांकन 10 लाख से अधिक वाले शहरों में किए गए परीक्षण के पश्चात उपलब्धि हासिल हुई है। मा0 महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी ने इस अवसर पर शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सहयोग और जागरूकता का परिणाम है। सभी नागरिकों से अपील की गई कि इसी तरह स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने में अपनी भागीदारी निभाते रहें तथा एक पेड़ मां के नाम सभी लोग वृक्ष लगाए जिससे आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण में लाभ प्राप्त हो। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह कीर्तिमान वाराणसी को स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में एक प्रेरक कदम है। उन्होंने बताया कि वाराणसी कि आबो हवा ठीक करने के लिए वाराणसी नगर निगम के द्वारा सड़कों की सफाई की है, डिवाइडरों को साफ किया गया है और शहर में अत्यधिक की संख्या में पेड़ लगाकर जंगल बनाने का काम किया जा रहा है, नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि नगर निगम ने जहां पर ट्रैफिक के लिए भीड़भाड़ वाला 21 स्थान चिन्हित थे, उन स्थानों पर विगत कुछ समय से अतिक्रमण हटाने तथा वहां पर नियमित सफाई किया गया है, जिससे प्रदूषण में कमी हो सके। साभार।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें