Top News

सीडीओ के निर्देश उर्बरक निरीक्षण टीम 63बिक्री केन्द्रों पर की छापेमारी वाराणसी --मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के निर्देशानुसार जनपद मे‌ उर्बरकों,बीजों की कालाबाजारी रोकने,बिक्री केन्द्र पर उपलब्ध स्टाक एवं पीओएस मशीन में प्रदर्शित स्टाक का सत्यापन करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को निरीक्षण टीम द्वारा जनपद के 63 बिक्रय केन्द्रों पर छापेमारी की गयी। बुधवार को छापेमारी के दौरान गुणवत्ता परीक्षण हेतु 13 उर्बरकों के सेम्पल लिए गये। निरीक्षण के समय दुकान बंद कर पलायित होने पर मेसर्स विश्वनाथ प्रसाद सत्याचरण बड़ागांव, मेसर्स मिश्रा ट्रेडर्स मंगारी का उर्वरक निबंधन प्रमाण पत्र निलंबित किया गया, तथा स्टाक बोर्ड अध्ययन ना होने, उर्वरक का रखरखाव सही ढंग से ना होने पर मेसर्स गुप्ता एण्ड कम्पनी जाल्हूपुर तथा जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश के बावजूद मेसर्स साधन सहकारी समिति कमौली (नेवादा) एवं मेसर्स साधन सहकारी समिति जाल्हूपुर पर समिति खुलने व बंद होने का रोस्टर तथा समिति पर सहायक निबंधक सहकारिता एवं जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर का अंकन ना होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपकृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, प्रभारी सहायक निबंधक सहकारिता, क्षेत्र प्रबंधक इफको, जिला प्रबंधक पीसीएफ, प्रबंधक जिला सहकारी बैंक के साथ जनपद में कृषकों को निर्धारित दर पर उर्वरकों की आपूर्ति समय से होती रहे। इसके लिए समीक्षा करके आवश्यक निर्देश दिए गए। कृषकों को निर्धारित दर पर उर्बरकों की उपलब्धता बनी रहे। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अवैध रूप से व्यापार तथा उर्वरकों की कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर विधिक कार्रवाई सूनिश्चित किया जाए। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्र में यूरिया एवं अन्य रासायनिक उर्वरकों की मात्रा की पर्याप्त उपलब्धता है। साथ ही जनपद के सभी निजी एवं संस्थागत उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि मृदा एवं पर्यावरण का स्वास्थ्य बनाए रखने हेतु कृषकों को उनकी जोत फसल के अनुसार पीओएस मशीन के माध्यम से ही उर्बरक उपलब्ध करायें तथा किसान भाइयों से अपील है कि रासायनिक उर्वरक मुख्य रूप से यूरिया एवं डीएपी की खपत को कम करने तथा खेती की लागत को कम करने हेतु अपने फसल में वैकल्पिक उर्वरक के रूप में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी का प्रयोग करें। इससे मृदा एवं पर्यावरण का स्वास्थ्य बना रहेगा तथा आप सभी के आय में भी वृद्धि होगी।उर्बरक से संबंधित किसी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु किसान भाई विकास भवन के चतुर्थ तल (कमरा नंबर 402) में स्थापित उर्बरक कंट्रोल रूम मोबाइल नम्बर- 7007259547 एवं 936 9560 120 पर किसी भी कार्य दिवस में फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने