सात करोड़ का गबन करने वाले आरोपी को ईओडब्ल्यू टीम ने लखनऊ से किया गिरफ्तार* वाराणसी -- भदौरा ब्लाक गाजीपुर में 2012-13 में पांच स्थलों जिसमें परेमन शाह का तालाब, सेवराई चीरा का पोखरा, मां कामाख्या धाम गहमर, देवकली स्थल एवं कीनाराम स्थल, देवल शामिल है, का पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण योजनाओं हेतु चयन किया गया था। शासन द्वारा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम यूनिट वाराणसी इकाई को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया था। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों द्वारा इन स्थलों का कार्य अपूर्ण रखा गया और मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया गया जिससे सरकार को लगभग 7 करोड़ रुपए की शासकीय धन की क्षति हुई। इस संबंध में अविनाश चंद्र मिश्र संयुक्त निदेशक पर्यटन वाराणसी द्वारा दिनांक 12 सितंबर 2017 को गाजीपुर जिले के थाना का गहमर पर कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदारों के विरुद्ध शासकीय धन गबन किए जाने का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। इस अभियोग में साक्ष्य संकलन के पश्चात कुल 26 अभियुक्तों की संलिप्तता पाई गई थी। जिसमें यह अभियुक्त भी वांछित था। अभियुक्त उस समय उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम में उप अभियंता के पद पर नियुक्त था तथा वर्तमान में अवर अभियंता के पद पर आंचलिक कार्यालय उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम निशातगंज लखनऊ पर तैनात था। अभियुक्त के द्वारा कुल 32 अग्रिम भुगतान विभिन्न फर्मो को विभिन्न तिथियों में कुल धनराशि 2,41,07499 रुपए का किया गया है।इस प्रकरण में अबतक 14 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश की प्राथमिकता में शामिल इस प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु ईओडब्ल्यू सेक्टर वाराणसी के पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा क्रैक टीम का गठन किया गया। ईओडब्ल्यू वाराणसी सेक्टर वाराणसी के क्रैक टीम प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा के द्वारा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अवर अभियंता सिविल( तत्समय उप अभियंता सिविल) जितेंद्र सिंह पुत्र राम शंकर सिंह निवासी बादपुर नहवाई थाना मांडा प्रयागराज को बुधवार को उसके निशातगंज लखनऊ स्थित कार्यालय से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी धारा 409,477ए, 120 बी भा0द0वि0 एवं 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम थाना गहमर जनपद गाजीपुर के अंतर्गत की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी प्रिंस तिवारी, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार यादव, मुख्य आरक्षी सरफराज अंसारी आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी शामिल रहे।-अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली ईओडब्ल्यू पुलिस टीम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें