Top News

वाराणसी।।पिछले दिनों जनपद चंदौली में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजवादी छात्र सभा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे स्कूल मर्जर के विरोध में हस्ताक्षर विरोध अभियान चलाया गया था जिसमें छात्र छात्राओं, अभिभावकों और वरिष्ठ नागरिकों द्वारा हस्ताक्षर करके अपना विरोध दर्ज कराया गया। इसी को लेकर आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शोध छात्र रंजीत यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार 5000 प्राइमरी स्कूल को बंद कर रही है यह कहीं से भी सही नहीं है क्योंकि जो छात्र है और शिक्षक हैं उनके साथ ना इंसाफी हो रही है 5000 जो विद्यालय बंद हो रहे हैं उससे 3: 50 लाख विद्यार्थी प्रभावित हो रहे हैं और वह छात्र प्रभावित हो रहे हैं जो कमजोर तबके से आते हैं जो आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर है मैं यह नहीं कर रहा हूं कि वर्ग जाति का मतभेद है गरीब और असहाय लोग जो होते हैं उनके लिए यह स्कूल बंद करना सरकार द्वारा निंदनीय कार्य है।जो भी गरीब असहाय लोग है सरकार के इस निर्णय से बहुत ही प्रभावित होंगे सरकार के इस निर्णय का ज्यादातर दुष्प्रभाव एसटी एससी जाति वालों को देखने को मिलेगा इसलिए हमारा सरकार से गुजारिश है कि इस विषय पर ऐसा निर्णय ले जिससे समाज का कल्याण हो सके।इस मौके पर वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता हरदेव कुशवाहा, छात्र नेता नीतीश यादव, डॉ आलोक रंजन, गीतांजलि कुशवाहा, आदि लोग उपस्थित रहे। साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने