Top News

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 35 मरीजों का उपचार हुआ।जमानियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को चिकित्सक डाक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न रोगों से पीड़ित 35 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के बाद दवा देकर इलाज किया गया। बताया जाता है। कि कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 27 जुलाई रविवार को केंद्र पर पहुंचे पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाएं भी वितरित की गईं। इस दौरान चिकित्सक डाक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला कार्यक्रम में पहुंचे पीड़ित 35 मरीजों का स्वास्थ्य की जांच करने के बाद दवा देकर इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित में बुखार, सर्दी, जुखाम, सांस लेने में तकलीफ जैसे मरीज पहुंचे। जिसका बारी बारी से जांच की गई। उसके बाद दवा देकर इलाज किया गया। डाक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ मेला लगा। इसमें शुगर, उच्च रक्तचाप, मलेरिया जैसे कि जांच की गई। और दवा भी वितरण किया गया। कुमार ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग से संबंधित सेवाएं जैसे मातृ- शिशु कल्याण, जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी व गैर संचारी रोगों से संबंधित सेवाएं प्रदान करना व उनका प्रचार-प्रसार करना है। हर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन होता है। इसका लाभ ग्रामीणों के लोगों को लेना चाहिए। उक्त मौके पर मनीषा सिंह के अलावा स्वास्थ्य कर्म चारी मौजूद रहे सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने