* पुलिस छात्र संवाद से हजारों बच्चों को मिल रही सुरक्षा,हो रहे हैं जागरूक* वाराणसी -- पुलिस अब केवल कानून का भय नहीं, बल्कि शिक्षा सहयोग और सुरक्षा का प्रतीक बन रही है। इसी सोच के साथ गोमती जोन पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे" पुलिस छात्र संवाद " कार्यक्रम नई पीढ़ी को सुरक्षित और जागरूक बनाने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल सिद्ध हो रहा है। अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन वैभव बांगर के निर्देशन में 21 जुलाई से 26 जुलाई तक गोमती जोन के समस्त थानो की गठित पुलिस टीमों द्वारा यह सशक्त अभियान प्रारम्भ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य ना केवल छात्रों को सुरक्षा और कानून की जानकारी देना है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से सशक्त, आत्मविश्वासी और सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। इस अभियान की विशेष बात यह है कि अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा तैयार की गई प्रेजेंटेशन (पीपीटी) और वीडियो के माध्यम से विद्यालयों में संवाद स्थापित किया जा रहा है, जिससे छात्रों को सरल प्रभावी और संवादात्मक तरीके से शिक्षित किया जा सके। पुलिस टीमे इस सप्ताह लगभग 35 सेकेंडरी स्कूलों का भ्रमण कर करीब 7,000 छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक कर रही हैं। यह अभियान लगातार चलता रहेगा और आगामी दो माह के भीतर गोमती जोन के समस्त सेकेंडरी स्कूलों में इसे संचालित किए जाने का लक्ष्य है।इस संवाद में यातायात सुरक्षा के तहत हेलमेट पहनना,सीट बेल्ट लगाना,साइबर सुरक्षा के तहत अनजान लिंक कॉल, वीडियो कॉल,फेंक संदेशों पर ध्यान ना देना,बाल एवं महिला सुरक्षा के तहत गुड टच,बैंड टच के अन्तर को विस्तार से समझाना,नशा मुक्ति और डिजिटल अपराध के तहत मादक पदार्थों के शारीरिक, मानसिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, न्यायिक प्रक्रिया के तहत कई विद्यालयों के छात्रों को मौलिक अधिकार,एफआईआर की प्रक्रिया, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे बताकर जागरूक किया गया।" पुलिस छात्र संवाद" केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में उठाया गया एक ठोस मानविक कदम है। यह पहल ना केवल बच्चों में पुलिस के प्रति विश्वास और संवाद की भावना को मजबूत कर रही है, बल्कि उन्हें कानूनी रूप से सजग और सामाजिक रूप से उत्तरदाई नागरिक बनाने की दिशा में अग्रसर भी कर रही हैं।फोटो छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते पुलिस अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें