* चौकाघाट रोजगार मेला47 बेरोजगारों को नौकरी * वाराणसी -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से क्षैत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी द्वारा बुधवार को चौकाघाट परिसर में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में एक्सिस बैंक, चैतन्य इंडिया फिन प्राइवेट लिमिटेड, स्वाभिमान माइक्रो फाइनेंस, ग्रीनटास प्राइवेट लिमिटेड सहित 13 कंपनियों ने अपना अपना स्टाल लगाया था। इस रोजगार मेले में कुल 246 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें 47 अभ्यर्थियों को योग्यता एवं अनुभव के आधार पर चयनित कर रोजगार प्रदान किया गया।इस मौके पर सहायक निदेशक सेवायोजन वाराणसी मंडल मुकेश कुमार ने चयनित व्यक्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समय की मांग है कि आपको तकनीकी शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। मेला प्रभारी दीप सिंह ने मेला में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को मेले में सम्मिलित होने वाले कंपनियों से परिचय कराते हुए सुझाव दिया जिस कंपनी में आपको जाब प्राप्त हुआ है, उस कंपनी के लिए आप ईमानदारी के साथ कार्य करें।फोटो -02- अभ्यर्थियों को निर्देश देते मेला प्रभारी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें