पालिका अध्यक्ष पर मनमानी ढंग से निर्माण कार्य कराने का लगाया गया। व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता का आरोपजमानियां। स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद व अंत्योदय प्रेरणा को लेकर कस्बा बाजार स्थित बलुआ घाट स्थित संत शिरोमणि रविदास के मंदिर परिसर का बंधन योजना के अंतर्गत 17.94 लाख की लागत से नए भवन के निर्माण के लिए दो नम्बर की गिट्टी का पीलर में स्तेमाल के लिए गिराए जाने को लेकर राजू रतन सिंह यादव, व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, राजू रतन सिंह यादव, विशाल वर्मा आदि के साथ दर्जनभर नगरवासी निर्माण स्थल पहुंचकर मानक के विपरीत निर्माण कार्य में लगाने के लिए दो नम्बर के गिट्टी के लिए गिराए जाने पर जमकर विरोध किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्तमान पालिका अध्यक्ष अपने वादे को ताख पर रखकर सरकारी धन का दुरुपयोग करने पर आमादा हो चुके है। पालिका अध्यक्ष बनने से पहले खुद गलत कार्यों का मौके पर पहुंचकर अपने ईमानदार होने का सबूत को दिखाये हुए विरोध किया करते रहे। लेकिन पालिका चुनाव जीतने के बाद सारे वादे को ताख पर रखकर खुद सरकारी धनराशि को उल्टा सीधा कार्य दिखाकर लुट खसौट में अपने को शामिल किया है। नारायण दास चौरसिया, मुन्ना गुप्ता ने बताया कि जब उनके द्वारा मानक को ताख पर रखकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। और उन्हीं के लोग गलत कार्य का विरोध करना शुरू किया। तो उन्हें विरोध करना गलत लग रहा है। लोक निर्माण के साथ पालिका जेई चंदन राय को भी दो नम्बर की गिट्टी स्तेमाल करने के बारे में सूचना दिया। और फौरन दो नम्बर की गिट्टी को रोकवाने की मांग किया। जिसपर जेई चंदन राय ने आश्वासन दिया कि किसी भी स्थिति में गलत कार्य को होने नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पालिका अध्यक्ष अपने चहेते ठेकेदारों के माध्यम से देवीदयाल लोदीपुर मार्ग सहित पालिका रोड के साथ शाह कुआं से लेकर एन एच 24 सड़क रोड का निर्माण मानक के विपरीत कराया। जो आज सड़क की जगह जगह गिट्टी उखड़ना शुरू हो चुका है। सरेआम अध्यक्ष द्वारा कहा जाता है। कि कोई भी अधिकारी मेरे द्वारा कराई गई निर्माण कार्य की जांच नहीं करा सकता है। क्यों कि सरकार मेरी है। जैसे चाहूंगा उसी तरह से कार्य किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता नारायण दास चौरसिया, व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता सहित आदि लोगों ने बताया कि पालिका अध्यक्ष द्वारा लूट-खसोट किया जा रहा है। सभी कराए गए कार्यों की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग जोर शोर से उठने लगा है। विशाल वर्मा ने बताया कि बहुत जल्द डीएम गाजीपुर से मिलकर सभी कराए गए निर्माण कार्य और वर्तमान में कराई जा रही निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग को लेकर सौंपी जाएगी प्रार्थना पत्र। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें