*क्लीनिक ड्यूटी 1.7.2025 से प्रारंभ होकर 15,7.2025 समाप्ति सीएचसी बरूईन पर हुई। अधीक्षक ने नर्सों की उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की* जमानियां। विकास खंड अंतर्गत यदुपति नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल जी.एन.एम .कोर्स 2024 -27 प्रथम वर्ष की क्लीनिकल ड्यूटी दिनांक 01/07/25 से प्रारंभ होकर दिनांक 15/07/25 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन पर हुई। इस दौरान ड्यूटी की समाप्ति पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन के अधीक्षक डॉक्टर रुद्रकांत सिंह ने नर्सों को उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हुए। उन्हें नसीहतें दिया। और उनको ज़िम्मेदारी से काम करने के लिए अपने कर्तव्य पर अडिग रहने के लिए बहुत सी प्रेरणादायक बातें कही। उन्होंने बताया कि जिंदगी में बहुत कठिनाइयां आती है। लेकिन उससे घबराकर पीछे हटा नहीं जाता। जब की कठिनाइयों का जमाकर मुकाबला करना चाहिए। डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि नर्स की ड्यूटी बहुत ही कठिनाइयों से भरा होता है। कभी कभी मरीजों के लिए 24 घंटा समय को गवाना पड़ता है। सिंह ने कहा कि अच्छे मुकाम हासिल वही कर पाते है। जो समय के साथ चलना सीख जाते है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें