काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी जैतपुरा में निकाली गयी भव्य कलश यात्रा वाराणसी अखिल भारतीय सनातन न्यास जैतपुरा वाराणसी द्वारा रविवार को प्रातःकाल श्री राम कथा स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।यह कलश यात्रा जैतपुरा स्थित बागेश्वरी देवी प्रांगण से नाग कुआं डिगिया फ्लाट, राजापुरा, गोपाल बाग कॉलोनी होते हुए पुन: कथा स्थल पर आकर समाप्त हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मंगल कलश लेकर एवं बच्चे भक्तगण व डमरू दल के कार्यकर्ता उद्घोष करते हुए जय श्री राम, सनितन धर्म की जय तथा हर हर महादेव के नारे लगाते हुए चल रहे थे। आगे आगे कथा के मुख्य यजमान वरिष्ठ चिकित्सक डा. अजय जायसवाल अपनी धर्मपत्नी डॉक्टर पुष्पा जयसवाल के साथ चल रहे थे। पातालपुरी पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित श्रीमद् जगतगुरु नरहरयानंद श्री बालक देवाचार्य चल रहे थे। कलश यात्रा में मुख्य रूप से भैया लाल जायसवाल, रवि शंकर सिंह, विष्णु गुप्ता, जय नारायण गुप्ता, ज्ञानचंद मौर्य, गिरीश वर्मा बबलू, राजेश सेठ, किशोर सेठ, रवि प्रकाश जायसवाल, सुजीत कुमार, जयशंकर प्रसाद गुप्त, दिव्यांश गुप्ता, सत्यनारायण सेठ, श्याम सुंदर सिंह, कमल कुमार सिंह, पार्षद विवेक जायसवाल, प्रमोद यादव मुन्ना,वतन कुशवाहा, प्रदीप जायसवाल, शिशिर कुमार, माला देवी, अनामिका जायसवाल, डॉक्टर बेबी जायसवाल, गीता चौबे, डॉक्टर अलका जायसवाल, तिलक राज मिश्रा, रोशनी देवी, और डा. सुमित गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही कलश यात्रा निकालते श्रद्वालुगण
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें