*तहसील पिण्डरा में मेगा विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन *वाराणसी -- पिण्डरा तहसील वाराणसी के सभागार में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जिला जज जयप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर विधिक सचिव आलोक कुमार, उप जिलाधिकारी पिण्डरा प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार पिण्डरा राधेश्याम यादव,पिण्डरा खंड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी, सीडीपीओ पिंडरा आशीष वर्मा, दिव्यांग कल्याण अधिकारी पिण्डरा रमेश कुमार, प्रभारी अधीक्षक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिण्डरा डा. हरिश्चंद्र मौर्या ,जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय की तरफ से सोशल वर्कर राजकुमार, विकासखंड पिंडरा के समस्त ग्रामों के ग्राम प्रधान एवं उपरोक्त विभागों के लाभार्थी उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला जज द्वारा समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक प्रसारित करने हेतु पीएलवी एवं ग्राम प्रधानों के माध्यम से पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नयी दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा संचालित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। उपरोक्त विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग से सम्बन्धित से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बात कर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में जिला जज द्वारा दिव्यांगों को कान में सुनने वाली मशीन, छाता तथा ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इसी प्रकार स्वास्थ अधिकारी पिण्डरा द्वारा सभागार में उपस्थित महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किया गया एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताकर जागरूक किया गया। लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी जिला अध्यक्ष के द्वारा वितरित किया गया। खंड विकास अधिकारी पिंडरा द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा द्वारा तहसील के माध्यम से सरकार द्वारा दिए जाने वाले सरकारी लाभों के बारे में बताया गया। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव व जिला न्यायाधीश आलोक कुमार द्वारा दी गई।-लाभार्थियो को प्रमाण पत्र देते जिला जज
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें