Top News

पोखरी पर अवैध कब्जे पर नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज गाजीपुर। दिलदार नगर क्षेत्र के महना कला खुर्द गांव के लेखपाल झिंगरी राम की तहरीर पर पुलिस ने पोखरी पर कब्जा करने के मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लेखपाल ने गांव के सुनील, वकील, शैलेन्द्र, प्रदीप , सुधीर, दीपक, अनिल, अशोक व नीरज को आरोपी बनाया है। महना कला खुर्द के लेखपाल झिंगरी राम ने तहरीर में बताया कि महना कला खर्द के अराजी नंबर 714 रकवा 0.498 में 0.025 हेक्टेयर पोखरी के खाते की भमि पर इन लोगों द्वारा कब्जा कर घर बना लिया गया है व वर्तमान समय में बना रहे है और मना करने पर नहीं मान रहे है। इनके विरुद्ध राजस्व संहिता के तहत संपति क्षति निवारण अधिनियम के तहद प्राथिमिकि दर्ज किया जाय। इस सम्बन्ध में निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर नौ के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गयी है। महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर

Post a Comment

और नया पुराने