Top News

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता,यूपी साकार फाउंडेशन व काशी रक्तदान, नेत्रदान कुटुम्ब ने कराया रक्तदान वाराणसी -- विश्व रक्तदाता दिवस पर यूपी साकार फाउंडेशन, काशी रक्तदान एवं नेत्रदान कुटुंब ने फुटबॉल हाउस इमलाक कॉलोनी में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास प्रमुख वीरेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान की प्रवृत्ति सब में होनी चाहिए यही सामाजिक समरसता का आधार है। उद्घाटन के उपरान्त साकार फाउंडेशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह ने बीरेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा शरद सिंह ने भी रामाशीष को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल वाराणसी के टीम लीडर डॉक्टर अक्षय बत्रा, अरूणिया शर्मा, मकसूद अली, अमरीश गौतम, शशांक दुबे, दीपू दास, मनोज कुमार एवं भगवान यादव ने रक्तदान संबंधी सारी सुविधाएं देकर तत्काल संपन्न कराया। इस रक्तदान शिविर में कुल 60 यूनिट रक्तदान किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मेजर डा.अरविन्द कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर निलेश कुमार, सत्येंद्र बहादुर सिंह, शैलेंद्र कुमार, अविनाश, साकेत कुमार, देवेश, शैलेंद्र प्रधान, विक्रांत, अजीज, आकाश एवं यूपी साकार फाउंडेशन के सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे! रक्तदान करते कार्यकर्तागण

Post a Comment

और नया पुराने