वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता,उदय प्रताप कॉलेज प्रांगण में हाकी, फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ वाराणसी -- उदय प्रताप इंटर कॉलेज के खेल के मैदान में शनिवार को हाकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। काफी संख्या में खिलाड़ियों की उपस्थिति रही। हाकी कोच शशिकांत सिंह, फुटबॉल कोच अभिषेक रावत, अन्य दो कोचेज के नेतृत्व में प्रातः 5.30 बजे से 8.30 तक शाम को 4.30 बजे से 7.30बजे तक खिलाड़ी गहन अभ्यास कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण में 300 बच्चों ने हिस्सा लिया। हॉकी में 80 बच्चे,फुटबॉल में 50 बच्चे, बास्केटबॉल में 60 बच्चे और एथलेटिक्स में 40 बच्चे गहन अभ्यास कर रहे हैं। इस शिविर को 20 मई से इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह की निगरानी में शुरू किया गया है।इसका समापन 20 जून को किया जाएगा। सीनियर खिलाड़ी हॉकी में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सतीश नारायण सिंह आशीष शर्मा बच्चों को हाकी की बारीकियां एवं गोल कीपर को स्पेशल ट्रेनिंग देते हैं। सभी खेलों के सीनियर बच्चों को कुछ नई चीज बताते रहते हैं। यूपी कॉलेज हाकी का एक विख्यात गढ़ रहा है। मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि यहां एस्ट्रो ट्रफ हॉकी का मैदान बन रहा है। इस पर प्रेक्टिस करके बच्चे और भी आगे बढ़ सकेंगे और देश प्रदेश में अपना नाम रोशन करेंगे। यहां से कई बच्चे जूनियर व सीनियर टीम में खेलते हैं।फोटो-04-प्रशिक्षण प्राप्त करते प्रशिक्षार्थी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें