Top News

तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री, कृषक दुर्घटना बीमा योजना के 5 पीड़ितों को चेक का वितरण किया गया। जमानियां संवाददाता सलीम मंसूरी । सोमवार मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत स्थानीय तहसील मुख्यायल सभागार में एक आयोजित कार्यक्रम में कृषक दुर्घटना बीमा के 5 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के तहत चेक वितरण किया गया। जिसमें स्व, प्रदीप कुमार पुत्र श्रीकांत यादव ग्राम सबलपुर कला,स्व, सच्चिदानंदन सिंह, पुत्र उमाशंकर कुशवाहा ग्राम अवंती, स्व, अमरेंद्रनाथ पुत्र शिव मूरत राम ग्राम हरबलमपुर, स्व, राहुल राय पुत्र रमेश चंद्र राय निवासी डेढ़गांवा तहसील जमानियां, स्व, रामजी राय, पुत्र स्व, भोला राय निवासी रामपुर पट्टी सरनाम खान नंबर एक तहसील जमानियां को चेक वितरण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बताया जाता है। कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना कार्यक्रम के तहत 5 पीड़ित परिवार के सदस्य को चेक का वितरण उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार राम नारायण वर्मा के द्वारा किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपालों के साथ कानूनगोह के अलावा भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। फोटो

Post a Comment

और नया पुराने