Top News

*साइबर ठगो ने बनाया हाई कोर्ट के रिटायर्ड अस्सिटेंट रजिस्टार को ठगी का शिकार उडाए 49लाख40000 रुपए। वाराणसी पुलिस ने किया गिरफ्तार।*आम-जनमानस को फर्जी गिरफ्तारी का भय दिखाते हुए डिजिटल हाउस अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार उनके कब्जे से मोबाइल व नकदी बरामद। बात 11मई 2025 की है वादी सुभाषचन्द्र पुत्र आर०एस० शर्मा निवासी कृष्णा अपार्टमेंट महमूरगंज वाराणसी द्वारा थाना साइबर क्राइम कमिश्ररेट वाराणसी पर लिखित सूचना दी गयी कि उनको अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी गिरफ्तारी का भय दिखाकर कुल करीब 4940000 रूपये की साइबर ठगी कर ली गयी है। जिसकी विवेचना निरीक्षक विजय कुमार यादव द्वारा की जा रही है।उक्त प्रकरण के दृष्टिगत मोहित अग्रवाल पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट बाराणसी एवं सरवणन टी पुलिस उपायुक्त अपराध कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में तथा श्रुति श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्ररेट वाराणसी व विजय प्रताप सिंह सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उक्त घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त की घटना में संलिप्त डिजिटल हाउस अरेस्ट गैंग के 3 शातिर साइबर अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद की गयी है। क्राइम रिपोर्टर नवीन प्रकाश सिंह।

Post a Comment

और नया पुराने