Top News

*गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती का 461 वॉ बलिदान दिवस समारोह पखवाड़े के रूप में मनाया गया * आज दिनांक 29 जून 2025 रविवार को गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के 461 वे बलिदान दिवस पखवाड़ा के रूप में बड़े धूमधाम से गौरव पैलेस टेकोर चुनार मिर्जापुर में मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय लोकपति सिंह पटेल जी( सामाजिक चिंतक) , माननीय श्याम बिहारी यादव जी पूर्व जिला अध्यक्ष सपा सोनभद्र अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे तथा समाज के मातृशक्ति ,पितृ शक्ति ,युवा शक्ति के साथ नन्हे मुन्ने बच्चों की की गरिमा म ई उपस्थिति रही- कार्यक्रम का संचालन माया प्रसाद गोंड एवं राजेश कुमार गोंड के द्वारा किया गया कार्यक्रम के संयोजक अमरनाथ गोंड जी आदिवासी विकास समिति उत्तर प्रदेश कार्यक्रम का शुभारंभ गोंडी धर्म के अनुसार बड़ा देव की पूजा विधि विधान से रामप्यारे गोंड, व रामसागर जी द्वारा किया गया इसके बाद वीरांगना महारानी दुर्गावती के चित्र पर समस्त गणमान्य अतिथियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती के शौर्य ,साहस ,वीरता व बलिदान पर चित्रण व समाज की संस्कृति सामाजिक आर्थिक पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया इसमें गोंडी धर्म से रीति रिवाज सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया है_ कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद गोंड जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से समाप्त किया गया ! विशिष्ट अतिथि- रामबाबू गोंड सेल टैक्स कमिश्नर ,होसिला प्रसाद गोंड पूर्व प्रवक्ता केंद्रीय विद्यालय, कालेंद्र प्रसाद गोंड पूर्व एसडीएम भारतीय जीवन बीमा निगम, भैयालाल गोंड बी. एच यू सुराहु राम गोंड इंजीनियर सिंचाई विभाग, विनोद कुमार गोंड डीपीआरओ ,जय शंकर प्रसाद सामाजिक कार्यकर्ता ,कमलेश कुमार गोंड सामाजिक कार्यकर्ता ,सुरेंद्र कुमार गोंड वीडीओ ,अशोक कुमार गोंड इंजीनियर ,अमित कुमार गोंड, रमाशंकर गोंड वाराणसी राजेंद्र प्रसाद गोंड इनकम टैक्स वाराणसी_ समर्पित कार्यकर्ता, डॉ अम्ब्रेश गोंड, रामेश्वर गोंड धुर्वे, उमेश नाथ ,प्रदीप गोंड राही,विकास गोंड, पवन गोंड, संदीप गोंड, राम निहोर गोंड, दयाशंकर गोंड,लाल बहादुर गोंड, अजय गोंड,बच्चा लाल गोंड, छोटेलाल गोंड,अमरनाथ गोंड,दिनेश गोंड,आकांक्षा गोंड,शंभू नाथ गोंड, सुभाष चंद्र गोंड,रंजन गोंड,रूपाली गोंड, साक्षी गोंड,ममता गोंड,खुशी गोंड, आदि लोग मौजूद रहे, माया प्रसाद गोंड की रिपोर्ट मिर्जापुर

Post a Comment

और नया पुराने