Top News

गाजीपुर महताब आलम,में सनसनीखेज डकैती! दो घरों में घुसे हौसला बुलंद चोर, परिवारों को किया बंद, लाखों की चोरीगाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के मुड़वल गांव में रविवार रात अपराधियों ने बेखौफ होकर दो घरों में ताबड़तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने परिवार के लोगों को कमरे में बंद कर दिया और लाखों की नकदी व जेवरात समेटकर फरार हो गए। इस दुस्साहसी वारदात ने पूरे गांव को दहला दिया है। पहली घटना गांव निवासी वीरेंद्र यादव के मकान की है। रात के अंधेरे में छत से उतरकर चोरों ने लोहे की ग्रिल तोड़ी और अंदर घुस गए। उस वक्त वीरेंद्र यादव का पूरा परिवार एक कमरे में सो रहा था। चोरों ने चुपचाप बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और दूसरे कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ डाला। अंदर से 40,000 रूपए नकद और लाखों रुपये के सोने के जेवरात लेकर आराम से निकल गए।इतने पर भी चोरों का मन नहीं भरा। वे वहीं से कुछ कदम दूर अजीत यादव के मकान में दाखिल हो गए। यहां भी उन्होंने परिवार को कमरे में बंद किया और अलमारी का लॉक तोड़कर 25,000 रूपए नकद, सोने और चांदी के बहुमूल्य गहने चुरा लिए।सुबह जैसे ही परिवार वालों की आंख खुली और दरवाजा नहीं खुला, तो शक हुआ। किसी तरह दरवाजा तोड़कर बाहर निकले और घर का नज़ारा देख पैरों तले ज़मीन खिसक गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

Post a Comment

और नया पुराने