उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया गया।वाराणसी 30 जून । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर B.H.U ब्लड बैंक में युवा नेता शुभम यादव जिद्दी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ शिवपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आनंद मोहन गुड्डू ने किया। शिविर में लगभग 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आनन्द मोहन 'गुडुडू' ने कहा कि रक्तदान से हम बीमार और जरूरतमंद लोगों के प्राण की रक्षा कर सकेंगे lब्लड डोनेट करने वालों में सपा के युवा साथी शुभम यादव जिद्दी,सुंदरम सोनकर,विष्णु,अजीज राहुल सेन विवेक यादव,दुर्गेश पाल , विशाल शर्मा किशन यादव ,किशन यादव,महेश यादव,गोविंद प्रसाद सिंह पटेल, राकेश राजभर महेश यादव, गोविन्द पटेल पार्षद, दुर्गेश पाल, मोनू सिंह, श्याम सुंदर चौहान, शिवांशु यादव, किशन पटेल, आकाश यादव, अनिल पटेल, रोहित यादव, विशाल शर्मा, राजेश यादव, अंकित यादव, ऋतिक सोनकर, अखिलेश यादव, पांचू पटेल, हरिओम यादव, सुनील गुप्ता, मयंक गुप्ता, केसर यादव, विकास गुप्ता, स्वतंत्र यादव, मंजेश कुमार सरोज, विजय सोनू, गोरख पहलवान, रितेश प्रजापति,मुलायम यादव फौजी, राकेश यादव, संदीप मिश्रा, विक्की पहलवान, राहुल जायसवाल, साहिल यादव, आसिफ खान, कृष्ण यादव, श्रेय यादव, शुभम गुप्ता, सोनू कुमार, पंकज यादव, तुषार यादव, अक्षत जायसवाल, सौरभ चौरसिया रितेश यादव, अनुज, सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता शामिल थे।उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा आज अखिलेश यादव जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर लगाकर कार्यकर्ताओं ने एक अनूठी पहल की है, जो समाज व इंसानियत के लिए बेहतर है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता होते है और समाजवादी पार्टी में कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ताओं की भरमार है, आज जिला ही नही बल्कि उत्तर प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने भाजपा को जुमलों की सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि भाजपा ने अपने शासन काल में केवल घोषणा की लेकिन किसी भी घोषणा को पूरा नहीं किया, यहां तक कि चुनावों में किए गए वायदों में से भी सरकार एक वायदा पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि आज विकास की दौड़ में उतर प्रदेश कोसों पीछे छूट गया है। दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक और महिलाओं पर हिंसक घटनाएं बढ़ी हैं।शिविर में महेश यादव ने युवा कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई की। आनंद मोहन गुड्डू ने इस सफल आयोजन पर जिले के सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए उनका धन्यवाद किया। साभार। संवाददाता नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें