Top News

आधे घंटे की बारिश से स्टेशन बाजार की मुख्य सड़क पर जलजमाव, सड़क झील में तब्दील शनिवार की बारिश ने नगर पालिका परिषद में साफ सफाई की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है जमानियां। शनिवार की बारिश ने नगर पालिका परिषद में साफ सफाई की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।. नगर पालिका परिषद की गलियों की नालियां जाम होने से जहां गंदा पानी भर गया है। वहीं स्टेशन बाजार की मुख्य सड़क भी झील बन गई। नगर पालिका परिषद के लगभग दो वर्ष बीतने को है। लेकिन पानी निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। इसको लेकर कारोबारियों एवं निवासियों में कुल्फी रोष है। आदर्श नगर पालिका परिषद का दर्जा तो मिला। लेकिन कारोबारियों के लिए किसी तरह की कोई सुविधा नहीं मिल रहा है। लोगों ने सोचा कि स्टेशन बाजार, सहित कस्बा बाजार का विकास तेजी से होगा। लेकिन जैसे जैसे 2 साल का समय बीतता गया। और लोगो की खुशी काफूर हो गई। और नगर पालिका परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया। लगभग दो वर्ष बीतने के बाद भी नगर पालिका परिषद के स्टेशन बाजार में पानी निकासी की समस्या का निदान नहीं हो सका। जरा सी बारिश होने पर सड़क से लेकर गलियों तक पानी भर जाता है। वीरेंद्र कुमार, इमरान नियाजी, शशिकांत जायसवाल, बृजेश जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, मुश्ताक राईन, इस्लाम राईन सहित आदि लोगों ने कहा कि शनिवार की आधे घंटे की बारिश से सड़क का हाल भी बद से बदतर हो गया है। नगर पालिका परिषद के स्टेशन बाजार का मुख्य सड़क पर जल जमाव के साथ झील में तब्दील हो गया। ठीक इसी तरह दुर्गा मंदिर के पास बरसात का पानी सड़क पर रुकने से लोगो को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ गया। वहीं गंदे पानी भरने की वजह से मलेरिया डेंगू जैसी संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। ऐसा नहीं है कि नगर पालिका परिषद द्वारा पानी निकासी, नाली की साफ सफाई न होने के कारण गभीर समस्या खड़ी है। लेकिन नगर पालिका परिषद अधिकारी व कर्मचारी समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

Post a Comment

और नया पुराने