Top News

बारात से वापस जाते समय पुलिया से टकराई मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौत काशी दीप विजन गाजीपुर। बरेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर बाराचवर मार्ग स्थित कंधौरा कला (उजरा ) गांव के पास रात्रि करीब दस बजे के आसपास एक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की नहर पर बने पुलिया सेटकराने के बाद मौत हो गई । इस घटना की जानकारीग्रामीणों ने सुबह करीमुद्दीनपुर पुलिस को दी सूचना मिलतेही पुलिस मौके पर पहुंच नहर में गिरे दो युवकों को बाहरनिकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां डाक्टरों नेदोनों युवकों को मृत्यु घोषित कर दिया । वहीं करीमुद्दीनपुरपुलिस ने बताया की ये घटना बरेसर थाने क्षेत्र का है ।हमारी टीम मौके पर है तो वहीं इस घटना की सूचना बरेसरप्रभारी को दे दी गई है।बारात से वापस लौट रहे थे दोनोंयुवक:सूचना के मुताबिक भांवरकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत टोडरपुरगांव निवासी मोनू भारती उम्र 27 वर्ष पुत्र अच्छेलाल रामअपने दोस्तों के साथ कासिमाबाद बारात गया हुआ था ।जहां भोजन करने के बाद अपने साथियों के साथ वही कुछदेर आराम करने के उपरांत अपने साथियों से कहां की चलोअब वापस चलते हैं । साथियों ने कहां की हम लोग अभी।नहीं जायेंगे। लेकिन मनू भारती रुका नहीं अपने दुसरे दोस्तधनु भारती के साथ वापस घर चल पड़ा कासिमाबाद सेजैसे ही वो बाराचवर गांधीनगर मार्ग स्थित कंधौरा कलागांव स्थित रात्रि करीब ग्यारह से बारह बजे के आसपासनहर पर बने पुलिया से जाकर टकरा गई । इस टक्कर केवजह से दोनों बुरी तरह घायल हो नहर में जा गिरे ।सुबह ग्रामीणों इस घटना की सूचना करीमुद्दीनपुर पुलिसको दी पुलिस मौके पर पहुंच दोनों युवकों को पानी से बाहरनिकाल बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहांडाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचेकरीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी ने बताया की ये घटना बरेसरक्षेत्र का है । वहीं मृतको के मोबाइल से पहचान कर उनकेपरिजनों को सूचित कर दिया गया है । वहीं बरेसर पुलिस को दोनों युवकों के शव दे दिये गये है । आगे की जानकारीवहीं से प्राप्त होगी । बाराचवर चौकी पहुंचे कुछ लोगों मेंमौजूद मृतक के साथी भी थे । साथियों ने बताया की रातको भोजन करने के बाद नशे की हालत में मोटरसाइकिलजा रहे थे । वहीं चौकी प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बतायाकी शव को कब्जे में ले थाने लेकर जाया जा रहा है । जहांपंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा। महताब आलम की रिपोर्ट

Post a Comment

और नया पुराने