शुक्रवार, 27 जून 2025
वर्ल्ड पुलिस गेम्स* में गाज़ीपुर के लाल मनीष दुबे , अमेरिका के बर्मिंघम शहर पहुंचे। जमानियां। स्थानीय तहसील के लाल और ग्रामीण क्षेत्र के लोटवा गांव निवासी मनीष दुबे का चयन वर्ल्ड पुलिस गेम्स के लिए हुआ था जो कि अमेरिका के बर्मिंघम शहर में होना सुनिश्चित है मनीष दुबे दिनांक 24 जून को नई दिल्ली एयरपोर्ट से दोहा और अटलांटा के रास्ते बर्मिंघम अमेरिका पहुंच गए हैं उनकी प्रतियोगिता 3D फील्ड आर्चरी और टारगेट आर्चरी में होनी है। 27 जून से 03 जुलाई तक आयोजित वर्ल्ड गेम्स में विश्व के सभी राष्ट्रों पुलिस कर्मियों के लिए यह कार्यक्रम प्रत्येक 2 वर्षों में आयोजित होते हैं मनीष पहले असम राइफल्स और अब भारतीय पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं,कोच सतीश दुबे ने बताया कि पूर्व में भी उनके प्रशिक्षित खिलाड़ी वर्ल्ड पुलिस गेम्स अमेरिका और चीन में हिस्सा ले चुके हैं, मनीष से स्वर्ण पदक की उम्मीद है और ऐसा होगा भी। द्रोणा तीरंदाजी अकादमी जमानिया के तीरंदाज राष्ट्र और अंतराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। अब कल से होने वाले इवेंट में प्रदर्शन पर सबकी निगाहे टिकी हुई है। उन्होंने बताया कि अपने क्षेत्र जिले और प्रदेश के साथ देश के लिए गौरव का क्षण हैं। इसके साथ ही पूर्व में अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मनीष ने 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीत कर ऑल इंडिया द्वितीय रैंक प्राप्त किया था। द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों सहित क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।प्रतियोगिता 27 जून से 3 जुलाई तक। सतीश दुबे ने बताया कि आगामी 2029 का वर्ल्ड पुलिस गेम्स की मेजबानी भारत करेगा। इसके लिए भी 25 जून 2025 को बर्मिंघम,यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में बिडिंग हुआ था जिसमें भारत ने बीड जीत किया और मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.