काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्तावरिष्ठ नागरिक पेंशनरों की हुई मासिक बैठक वाराणसी -- वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक रविवार को संघ भवन लोक निर्माण विभाग नदेसर में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने वित्त विधेयक 2025 में पेंशन विरोधी संशोधनों को वापस लेने, आठवीं वेतन आयोग की संस्तुतियों को सभी पेंशनरों पर लागू करने, वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे किराया में पूर्व की भांति छूट देने, कोरोना काल का 18 माह का फ्रीज महंगाई राहत जारी करने, कर्मचारियों के साथ ही मंगाई भत्ता ,महंगाई राहत का शासनादेश एक साथ निर्गत करने, 65,70, 75 वर्ष की आयु पर क्रमिक पेंशन की वृद्धि की पुन: मांग की गई। इसके साथ ही वाराणसी ट्रेजरी में पेंशनर कक्ष का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने की भी मांग की गई। इस संबंध में जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने बैठक का संचालन के मध्य अवगत कराया कि संस्थान का शिष्ट मंडल वाराणसी के सांसद प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित मांग पत्र विगत दिनों सांसद कार्यालय वाराणसी के माध्यम से दिया गया। पेंशन कक्ष हेतु मुख्य कोषाधिकारी वाराणसी से भी शिष्टमण्डल मिला एवं शीघ्र निर्माण सभी सुविधाओं के साथ पूरा कराने हेतु अनुरोध किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने तथा संचालन जिला मंत्री जय राज बहादुर सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियर आनंद लाल, उमेश बहादुर सिंह, इंजीनियर एसके एके सिंह, फूलचंद यादव, केआर शास्त्री, बंसीलाल जायसवाल, उर्मिला मौर्या, वंदना श्रीवास्तव, सुजल कुमार बनर्जी, राजकुमार पटेल आदि उपस्थित रहे।फोटो -03- सम्मानित वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें