रविवार, 22 जून 2025
वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता -ईओडब्ल्यू टीम ने खाद्यान्न घोटाले के अभियुक्त बीडीओ को किया गिरफ्तार वाराणसी -- आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी की टीम ने वर्ष 2002 से 2005 के मध्य ब्लॉक बांसडीह में नियुक्त खंड विकास अधिकारी दयाराम विश्वकर्मा पुत्र मुराहू विश्वकर्मा मूल निवासी ग्राम शहाबगंज थाना शहाबगंज चंदौली,हाल पता करमा जीतपुर सुन्दर पुर थाना चितईपुर वाराणसी को रविवार को चितयीपुर पुलिस के सहयोग से उनके निवास स्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया। ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ के पुलिस महा निरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक वाराणसी प्रदीप कुमार के निर्देशन में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त दयाराम विश्वकर्मा की संलिप्तता थाना बांसडीह बलिया पर पंजीकृत अ.सं. 65 बी/ 2006 भा0द0वि0 की धारा 409,419,420,467,468, 471,218,201,34,120 बी अधिनियम के अंतर्गत पाया गया। संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत वर्ष 2002 से 2005 के दौरान जनपद बलिया के बांसडीह ब्लॉक के विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत अंश से मिट्टी का कार्य, नाली निर्माण, खड़ंजा, पटरी मरम्मत, संपर्क मार्ग, सीसी और पुलिया निर्माण का कार्य कराया जाना था। परन्तु कार्य मानक के अनुरूप नहीं और अपूर्ण पाया गया। मजदूरों को खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया था।मस्टर रोल पर गलत निशानी अंगूठा लगाया गया था। अभियुक्तों से मिली भगत करके धोखाधड़ी व कूटरचित अभिलेखों के आधार पर शासकीय धन लगभग 27 लाख रुपए का गबन का अपराध करते हुए खाद्यान्न का वितरण मजदूरों को नहीं किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमाण्ड की कार्यवाही करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त 2022 में बीडीओ के पद से जनपद सुल्तानपुर से रिटायर्ड हुआ है।अभियुक्त सेवानिवृत्ति के बाद पुलिस को बताए गए पते पर निवास नहीं कर रहा था। अभियुक्त बलिया खाद्यान्न घोटाले के दो अभियोगों में शामिल रहा। इस अभियोग में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक सुनील वर्मा, मुख्य आरक्षी हेमंत सिंह, विनीत पाण्डेय, सुनील मिश्रा, राज किशोर, सरफराज अंसारी, ईओडब्ल्यू वाराणसी और थाना चितईपुर के आरक्षी राजेश यादव, शिवकुमार और विनोद कुमार शामिल रहे।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली ईओडब्ल्यू टीम
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.