Top News

वाराणसी नगर निगम वाराणसी।महापौर ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक अतिक्रमण रहा बैठक का मुख्य विंदू**19 जून विजया नगरम् मार्केट से अतिक्रमण हटाया जायेगा**सभी जोनल अधिकारियों को उनके जोन से अतिक्रमण हटाने की होगी जिम्मेदारी*महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त अक्षत वर्मा द्वारा आज पूर्वान्ह स्मार्ट सिटी के सभागार में नगर निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में मुख्य मुद्दा शहर में फैल रहे अतिक्रमण को लेकर थी। बैठक में महापौर के द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिये गयेः- सभी जोनल अधिकारी अपने तैनाती जोन में टीम बनाकर भ्रमण कर अतिक्रमण होने या करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करें तथा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटायें। यदि उनके द्वारा दूबारा अतिक्रमण किया जाता है तो उनके विरूद्ध एफ0आई0आर0 करायें। नगर निगम मुख्यालय के सामने अत्यधिक की संख्या में ठेला, पटरी की दुकाने लगती हैं, जिससे इस क्षेत्र में काफी अतिक्रमण होता है तथा गन्दगी के साथ आवागमन में पेरशानी होती है। निर्देशित किया गया कि तत्काल सभी को हटाया जाय तथा भविष्य में दुबारा दुकाने न लगने पायें।गोदौलिया से दशाश्वमेध तक दोनो पटरियों पर महिलाओं के द्वारा सड़क पर माला फूल बेचा जाता है, जिससे आवागमन बाधित होता है। जोनल अधिकारी दशाश्वमेध को अतिक्रमण हटाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मैदागिन से विश्वेशरगंज तक नो वेडिंग जोन के अन्तर्गत दुकानों को शिफ्ट किया जाय।दिनांक-19 जून 2025 से विजया नगरम् मार्केट में अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने के निर्देश दिये गये। महापौर के द्वारा चौकाघाट, अलईपुर रेलवे स्टेशन तथा मैदागिन पार्क के पास तथा अस्सी क्षेत्र में काफी अतिक्रमण है‌। अभियान चलाकर हटाये जाने के निर्देश दिये गये। सीवर जाम के त्वरित निस्तारण हेतु महापौर के द्वारा महाप्रबन्धक जलकल एवं जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संयुक्त रूप से प्राथमिकता के आधार पर सीवर जाम को साफ कराया जाय।नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा सम्पत्तिकर की वसूली की समीक्षा की गयी। जिसमें उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि 31 जुलाई तक छूट दी जा रही है। अभियान चलाकर सम्पत्तिकर जमा कराना सुनिश्चित करें।महापौर के द्वारा निर्देशित किया गया कि नामान्तरण, दाखिल खारिज तथा जन् मृत्यु प्रमाण-पत्र समय से निर्गत किया जाय। इसमें किसी प्रकार का विलम्ब न हो, जिससे आम जनमानस को कठिनाई का सामना न करना पड़े।बैठक में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त संगम लाल, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द्र, उप नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार आनंद, सहायक नगर आयुक्त मृत्युजंय नारायण मिश्र, इन्द्र विजय यादव, अनिल यादव, महाप्रबन्धक जलकल अनूप सिंह, सचिव जलकल ओ0पी0 सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। साभार। संवाददाता नवीन प्रकाश सिंह।

Post a Comment

और नया पुराने