*आज दिनाँक 15/06/2025 को प्रातःकाल 06:30 बजे के 7.30 चीफ फायर अधिकारी कार्यालय चेतगंज वाराणसी आवासीय प्रांगड़ में आयोजित हुआ एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर* योग माह के अंतर्गत *सीएफओ आनंद सिंह राजपूत * के विशेष निर्देश में व डॉ सरोज शंकर राम चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा के ( पुरुष) कार्यरत कर्मचारियों के तनाव प्रबंधन हेतु आयोजित एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की प्रोटोकॉल *योग शिविर* का आयोजन किया गया। मनीष कुमार पांडेय, योग प्रशिक्षक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 शासन के द्वारा योग से संबन्धित समस्त प्रोटोकाल *(जैसे कि उष्ट्र आसन, वज्र आसन, वृक्ष आसन, ताड़ आसन, कटि चल आसन, पाद हस्त आसन, त्रिकोण आसन, वक्र आसन, भुजंग आसन इत्यादि)* को कराया गया। योग प्रशिक्षक द्वारा कहा गया कि काम से बार-बार ध्यान भंग होने लगना, भूख में कमी या अधिककता, नींद में कठिनाई, याददाश्त में कमी, व्यवहार में अप्रत्याशित परिवर्तन तथा मनोदशा में जल्दी-जल्दी उतार चढ़ाव मानसिक स्वास्थ्य के लिए अलार्म की घंटी है। ऐसे में व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण के उपायों पर अमल शुरू कर देना चाहिए। कर्मचारियों को उचित खानपान, व्यायाम, नियमित दिनचर्या, योग करके, परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करके, सामाजिक क्रियाकलापों में सहभागिता करके, अपने विचारों को धनात्मक रख करके और काम को अपना उत्तरदायित्व समझकर करने से तनाव के दुष्परिणामों से बचे रह सकते हैं।वरिष्ठ योग प्रशिक्षक स्वामी विवेकानंद स्मारक राजकीय चिकित्सालय भेलूपुर योग वेलनेस सेंटर मनीष कुमार पांडेय योग चीफ फायर अधिकारी कार्यालय चेतगंज वाराणसी के अधिकारी एवं कर्मचारी को संबोधित करते हुए जीवन में योग के महत्व के बारे में विस्तार से रोगों से बचाव के लिए भी योग आसनों पर चर्चा तथा तनाव से मुक्त रहने हेतु विभिन्न योगों का अभ्यास कराया गया।शिविर का संचालन राहुल मिश्र के देखरेख में संपन्न हुआ इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तनाव प्रबंधन व योग शिविर एवं अन्य सामाजिक गतिविधियां कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी होती है। उन्होंने विशेषज्ञों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। कर्मचारियों ने प्रश्न एवं योग संबंधी जिज्ञासा का निराकरण पर किया गया।इस योग शिविर अवसर पर आनंद सिंह राजपूत सीएफओ उपस्थित रहे व योग प्रतिदिन करने का प्रण लिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें