Top News

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां में योग शिविर का आयोजन। जमानियां सलीम मंसूरी, 11 जून करें योग रहें निरोग के मूल मंत्र के साथ हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के क्रीड़ांगन में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें योगाचार्य श्रीमान उदय सिंह जी, निवासी ग्राम अवहीं, चंदौली, ने अपने कुशल निर्देशन में उपस्थित लोगों को योग, प्राणायाम और आसनों का अभ्यास कराया। सुबह के शांत और सौम्य वातावरण में आयोजित इस शिविर में प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया, जिससे सभी के शरीर और मन में नई ऊर्जा का संचार हुआ। योगाचार्य उदय सिंह ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता को भी बढ़ाता है। उन्होंने प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के साथ-साथ कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। योगाचार्य उदय सिंह के अतिरिक्त डॉ. विजय श्याम पांडेय, प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा, शास्त्री श्री अखिलेश कुमार, श्री बाचा पाल, जनाब इरशाद खान, श्री अमित खरवार, श्री अजय गुप्ता, श्री तारकेश्वर वर्मा, कु. जयंती पांडेय, कु. ओजस्विनी पांडेय, श्री प्रमोद कुमार पांडेय, श्री दिग्विजय सिंह, श्री पप्पू कुमार सहित कई अन्य लोगों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने इस अवसर पर सभी अभ्यागतों और प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "योग न केवल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह हमें एक अनुशासित और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है। इस तरह के आयोजन समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य केप्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा। बल्कि सामुदायिक एकता और सहभागिता को भी प्रदर्शित करता है। उपस्थित सभी लोगों ने इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की।

Post a Comment

और नया पुराने